सिद्ध भूमि इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ कृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक कार्यक्रम

सीधी धर्मेंद : 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिवस पूर्व संध्या पर सीधी शहर से लगे ग्राम पनवार में सिद्ध भूमि इंटरनेशनल स्कूल में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर सिद्ध भूमि इंटरनेशनल स्कूल के संचालक इंजीनियर आरबी सिंह के मार्गदर्शन सिद्ध भूमि इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य के निर्देशन में स्कूल के स्टाफ द्वारा श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित थीम को लेकर भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक नित्य झांकी और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत एसजीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पीके सिंह के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदोरिया और सिद्ध भूमि इंटरनेशनल के संचालक इंजीनियर आरबी सिंह द्वारा दीप प्रजालान और भगवान श्री कृष्ण की आरती करके की गई। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर सिद्ध भूमि इंटरनेशनल स्कूल के स्टाफ द्वारा भगवान श्री कृष्ण की सजीव और मनमोहन झांकियां सजाई गई थी जिन में माखन चोर कंसबध भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद जमुना पार करना कृष्ण गोपी राधा कृष्ण की लीलाओं की मनमोहन झांकियां शामिल थी। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पौराणिक कथाओं के आधार पर तैयार किए गए नित्य और संगीत की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिनकी कार्यक्रम में मौजूद कई सैकड़ा अभिभावकों ने जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था समाचार लिखे जाने तक मटकी फोड़ प्रतियोगिता जारी थी सिद्ध भूमि इंटरनेशनल द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व पौराणिक मान्यताओं पर आधारित पत्रों को सजीव धरातल पर उतरने के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करके यह नया और अनूठा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं।
