उपखण्ड अधिकारी सिहावल एस पी मिश्रा ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई

0 386
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 सितम्बर को उपखण्ड अधिकारी सिहावल एस पी मिश्रा ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। जनसुनवाई में 178 आवेदन आये। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।

News TOP Footer