सी डव्लू सी सदस्य कमलेश्वर पटेल के प्रथम सीधी जिला आगमन पर उनका हुआ जोरदार स्वागत

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने के बाद पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल के प्रथम सीधी जिला आगमन पर उनका मोहनिया टनल से लेकर सीधी जिला मुख्यालय तक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और आम जनता ने जोरदार स्वागत किया कमलेश्वर पटेल के आगमन को लेकर सीधी जिले के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में खासा उत्साह दिखाई दिया लोग दोपहर बाद मोहनिया टनल में कई सैकड़ा वहां के काफिले के साथ अपने प्रिय नेता का स्वागत करने पहुंच गए। मैहर और रीवा में स्वागत सत्कार में ज्यादा समय लगने की वजह से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल मोहनिया टनल देर शाम 5:00 के बाद पहुंचे जहां पर मौजूद हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका खुले दिल से माला पहनकर हाथ हिलाकर और गले लगाकर स्वागत किया मोहनिया तान के पास स्वागत करने वालों में से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमान सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष केडी सिंह जिला पंचायत सदस्य राहुल पटेल कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री सहित ना जाने कितने पंच सरपंच जनपद सदस्य सहित सीधी सिंगरौली रीवा सतना शहडोल छत्तीसगढ़ तक के कांग्रेस के लोग कमलेश्वर पटेल के स्वागत में खड़े दिखाई दिए। मोहनिया में स्वागत करने के बाद कमलेश्वर पटेल का काफिला सीधी की तरफ चल पड़ा रास्ते में जगह-जगह कमलेश्वर पटेल के स्वागत के लिए सैकड़ो लोग खड़े दिखाई दिए और अपने नेता का स्वागत किया स्वागत सत्कार किया। इस कड़ी में देर रात जिला मुख्यालय पहुंचे कमलेश्वर पटेल ने जिला अस्पताल चौक में स्वर्गीय कुमार अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस दौरान युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। अस्पताल चौक में स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पूजा पार्क पहुंचे जहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में सी डव्लू सी के सदस्य बनाए गए कमलेश्वर पटेल के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारिओ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने सीडव्लूसी के सदस्य कमलेश्वर पटेल का स्वागत किया। स्वागत समारोह में अपना संबोधन देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि यह इस जिले के एक-एक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है के जिस पद पर स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह जी रहे हैं उन्हीं की प्रेरणा से उस पद पर आज कमलेश्वर पटेल जी पहुंचे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन और स्वागत समारोह मैं मौजूद कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आज हमें कांग्रेस पार्टी ने जो स्थान दिया है हमें उसकी प्रेरणा स्वर्गीय दाऊ कुवर अर्जुन सिंह और पूज्य पिताजी स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी की प्रेरणा से मिला है उन्होंने जो हमें मार्ग बताया है उसे मार्ग पर चलकर हम गरीब जनता का कल्याण करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे देर रात 11:00 बजे तक चल पूजा पार्क में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही।
