जिले की विद्युत व्यवस्था चौपट, स्थिति में जल्द हो सुधार नहीं तो होगा आंदोलन कहा -ज्ञान सिंह ने

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है की जिले की विद्युत व्यवस्था आपूर्ति को लेकर विभाग बिजली विभाग पर लापरवाही और उदासीनता बरतने का तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को किसानों और आम जनमानस की समस्या से कोई सरोकार नहीं है जिलेभर में सैकड़ों की तादाद में ट्रांसफार्मर कई महीनों से जले हुए पड़े हैं विद्युत आपूर्ति बाधित है केबिले टूट कर खेतों खलिहान में गिरी हुई है बरसात पूर्व मेंटेनेंस ना किए जाने की वजह से जगह-जगह विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है खंभे टूटे हुए हैं बिजली विभाग इतना लापरवाह और उदासीन है कि ट्रांसफार्मर केबिल खंभे बदले नहीं जा रहे हैं अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है मनमानी बिजली के बिल गांवों में दिए जा रहे हैं विद्युत का लोड बढ़ाकर मनमाना बिजली का बिल बढ़ा दिया गया और जबरजस्ती उन बिलों की वसूली भी की जा रही है अत्यधिक बिल आने पर उसमें सुधार के लिए आम जनमानस भटक रहा है उसकी सुनवाई नहीं हो रही है बिजली के बिलों में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है लोगों को ज्यादा पैसे जमा करने के लिए मजबूर किया जाता है जो बर्दाश्त योग्य नहीं हैं जिले का आम जनमानस किसान नौजवान परेशान हैं जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिले के भ्रमण के दौरान विभिन्न गावों से लगातार विद्युत संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं जिस के संबंध में जिला कलेक्टर महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा है लेकिन उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रही है शायद वह भी भाजपा के जनप्रतिनिधियों की तरह अंधे और बहरे हो गए जिन्हें जनता का दुख दर्द समझ में नहीं आता है बार-बार शिकायतें करने के बाद भी समस्याओं का निराकरण न हो पाना दुखद और आश्चर्यचकित करने वाला है वर्तमान भाजपा सरकार में आम जनता के हितों के प्रति भाजपा के जनप्रतिनिधि और सरकार के अधिकारी कर्मचारी कितने उदासीन हैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने विद्युत विभाग को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि 15 दिवस के अंदर जिले में जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जाएं केबिलों की व्यवस्था में सुधार किया जाए जली हुई केबिल बदली जाएं टूटे-फूटे खंभे बदलकर उनके जगह नए खंभे लगाए जाएं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था निर्धारित की जाए सिंचाई हेतु कम से कम 12 घंटे बिना कटौती के बिजली उपलब्ध कराई जाए मनमाना बिजली बिलों की वसूली पर रोक लगाई जाए जिन किसानों के घरों के कनेक्शनों का लोड दुगना कर दिया गया है उसे घटाया जाए और उनके पुराने बिजली के बिलों में तत्काल सुधार कराया जाए और सुधार कराने के पश्चात ही राशि जमा कराई जाए यदि विद्युत व्यवस्था में 15 दिवस के अंदर सुधार नहीं किया जाता है तो जिला कांग्रेस कमेटी जिले के प्रत्येक डीसी का घेराव करने को मजबूर होगी जिसकी जवाबदारी विद्युत विभाग शासन और प्रशासन की होगी।
