शातिर अपराधी 60 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ आया चुरहट पुलिस की गिरफ्त में

0 531
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में चौकी प्रभारी सेमरिया उनि देवेंद्र पाण्डेय द्वारा जिले के शातिर अपराधी प्रिंस उर्फ़ प्रशांत पाण्डेय को 60 सीसी नशीली सिरफ आनरेक्स के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया की चौकी प्रभारी सेमरिया उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय को जरिये मुखविर सूचना मिली कि बढ़ौरा शिव मंदिर के पास शातिर आरोपी प्रिंस उर्फ़ प्रशांत पाण्डेय एक थैले में अवैध नशीली कफ सिरफ आनरेक्स विक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर चौकी प्रभारी सेमरिया उनि देवेंद्र पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा मुखविर के बताये स्थान पर दविश दी गई जो मोके पर थाना कोतवाली सीधी के निगरानी पदमाश एवं शातिर अपराधी प्रिंस पाण्डेय उर्फ प्रशांत पाण्डेय पिता सरोजकांत पाण्डेय उम्र 38 वर्ष निवासी उत्तर करौंदिया सीधी को शिव मंदिर रोड़ बढ़ौरा से 60 सीसी अवैध मादक पदार्थ आनरेक्स कफ सिरफ सहित पाया गया । आरोपी का उक्त कृत्य धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट, 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधि. के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर अवैध मादक पदार्थ अवैध नशीली कफ सिरप जप्त क आरोपी को गिरफ्तार किया गया जाकर न्यायालय पेश किया गया जहा से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया हैं ।

News TOP Footer