केसरवानी महिला समाज सीधी ने किया हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन

सीधी धर्मेंद : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी केसरवानी महिला समाज सीधी द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन सीधी शहर के जमोड़ी में स्थित एसआईटी कॉलेज परिसर में किया गया हरियाली तीज कार्यक्रम में मुख्य रूप से केसरवानी समाज मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता सीधी जिले की महिला समाजसेवी श्रीमती मीना गुप्त मौजूद रही हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक तौर पर गीत गायन के साथ नृत्य और कई खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जिनमें केशरवानी समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया केसरवानी समाज की बुजुर्ग महिलाओं ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसे मौजूद सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाओं ने देखा और खूब आनंद उठाया कुर्सी दौड़ के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें केसरवानी समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हरियाली तीज के मौके पर इकट्ठा हुए केशरवानी समाज की महिलाओं केसरवानी समाज के भोला प्रसाद गुप्ता समाज सेवी श्रीमती मीना गुप्ता ने वृक्षारोपण करके हरियाली तीज के महत्व को प्रदर्शित किया वृक्षारोपण के बाद सीधी जिले की वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती मीना गुप्ता और केसरवानी महिला समाज की सीधी की जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को हरियाली तीज के महत्व और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी।
