विश्व हिंदू महासंघ सीधी ने किया विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन

सीधी धर्मेंद : सावन महीने के पवित्र माह में जहां पूरे देश में भगवान शंकर की पूजा अर्चना की जा रही है भगवान शिव के भक्त देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में पहुंचकर उनके दर्शन कर रहे हैं वहीं सीधी जिला मुख्यालय में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा सीधी शहर के गोपाल दास मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आए हुए आचार्य द्वारा विशेष मंत्रोच्चार के द्वारा भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया गया भगवान के रुद्राभिषेक में कई जोड़े शामिल हुए रुद्राभिषेक कार्यक्रम को देखने के लिए भी गोपाल दास मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव का सिंगार कर उनकी पूजा की गई इस दौरान भगवान शिव के भक्ति में गीतों से मंदिर परिसर गूंजता रहा रुद्राभिषेक के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष भास्कर सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि आने वाले वर्षों में वह इसे वृहद रूप में आयोजित करेंगे भगवान शिव के रुद्राभिषेक का समापन महा आरती के साथ की गई इस दौरान जिले के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे महा रुद्राभिषेक के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
