भाजपा सदैव करती है आदिवासियों का अपमान वायरल वीडियो सही तो हो कार्यवाही:- ज्ञान सिंह

0 437
Main Ad1

सीधी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा और भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ये कभी आदिवासियों के हितैषी नहीं रहे हैं भाजपा ने सदैव आदिवासियों का अपमान और शोषण किया है विधायक प्रतिनिधि के वायरल हो रहे वीडियो में जो कृत्य दिखाया गया है वह घोर निंदनीय है कांग्रेस पार्टी उसकी घोर भर्त्सना करती है और उक्त घटना का वीडियो सही पाए जाने पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि पूर्व में भी ऐसे प्रकरण आए हैं जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़प ली गई है उनके साथ अनाचार और अत्याचार किए गए हैं अपने को आदिवासियों का हितैषी बताने वाली भाजपा का दोहरा रवैया उजागर हो गया है कि भाजपा कभी भी आदिवासियों का भला नहीं चाहती है उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझकर राजनीति करती है और बाद में उन्हें ही शोषित और प्रताड़ित करती है कांग्रेस पार्टी आदिवासी युवक के साथ की गई घृणित घटना की निंदा करते हुए उचित कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग करती है।

News TOP Footer