श्रीमती आरती सुमंत द्विवेदी वनी जनपद सीधी के ग्राम पंचायत क्षेत्र विजयपुर की सरपंच

0 508
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र विजयपुर के सरपंच का पद पूर्व में न्यायालय में लंबित होने की वजह से रिक्त पड़ा था लंबा समय बीतने के बाद शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में एक बार फिर से गांव के पंचों द्वारा सरपंच का निर्वाचन संपन्न कर लिया गया है जिसमें पूर्व सरपंच श्रीमती आरती सुमंत द्विवेदी जी को विजयपुर का सरपंच निर्वाचित घोषित किया गया है श्रीमती आरती सुमंत द्विवेदी जी को विजयपुर का सरपंच निर्वाचित होने पर गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए और उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच के पति सुमंत द्विवेदी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी जीत की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में भी इस गांव के विकास के लिए काम किया है आगे भी अब इस गांव के विकास के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। विजय प्रत्याशी आरती द्विवेदी ने विजय के बाद गांव में विजय जुलूस भी निकाला जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए इस दौरान लोग बैंड और डीजे के धुन पर जमकर नाचे।

News TOP Footer