प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे सबंधी व्यवस्था का जायजा लेने शहडोल पहुंचे सीएम शिवराज

0 154
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 25 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल दौरे पर थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लिया। सीएम शिवराज की संवेदनशीलता के तो सभी कायल हैं लेकिन तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात सीएम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री शहडोल के पकरिया गांव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख उनके बीच पहुँच गए। सीएम को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सीएम ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल चाल जान आत्मीय संवाद किया। मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ सीएम ने फोटो भी खिचाईं। इसी दौरान सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख सीएम खुद को रोक न सके। पैदल सड़क पार कर जामुन बैच रही अम्मा के पास पहुँचे, जामुन भी चखे और उनके हाल चाल भी जाने। जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश दिखे मुख्यमंत्री। इस बीच सीएम ने वहाँ छोटे- छोटे बच्चों से भी संवाद किया।

News TOP Footer