जिला युवक कांग्रेस कमेटी सीधी ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 20 जून को सीधी शहर के एक पैलेस में जिला युवक कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान नगर पालिका सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह समाजसेवी चंद्र मोहन गुप्ता आनंद सिंह चौहान रूद्र प्रताप सिंह बाबा देवेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक और पत्रकारों की उपस्थिति में किया गया सम्मान समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके की। कार्यक्रम में में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राओं और अतिथियों का स्वागत करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा कि हम आपकी प्रतिभा का सम्मान कर रहे हैं आप अपनी प्रतिभा से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें। सम्मान समारोह में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने भी अपना उद्बोधन देते हुए छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल ने 10वीं और 12वीं में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले का परचम लहराने वाले छात्र और छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया। सम्मान समारोह में अपना उद्बोधन देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अधिक पूर्व वक्ताओं ने सफल छात्रों को कोई आईएस बना रहा था कोई आईपीएस बना रहा था कोई डॉक्टर बना रहा था लेकिन मैं आप से कहता हूं कि आप एक अच्छा इंसान बनिए उसके बाद आपको जो बनना हो बनिए। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में जिले भर के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद थे।
