अवैध खनिज उत्खनन परिवहन करते थाना जमोड़ी एवं अमिलिया पुलिस ने 3 वाहन पकडे

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया निरी. अशोक पाण्डेय व थाना प्रभारी जमोड़ी उनि शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में सीधी पुलिस प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत का उत्खनन एवं परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जप्त कर चालकों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है। बताया गया की भ्रमण के दौरान थाना जामोड़ी को जरिये मुखविर सूचना मिली की ग्राम भेलकी सोन घडियाल प्रतिबंधित क्षेत्र सोन नदी से कुछ ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर वन्य प्राणियों को क्षति पंहुचा रहे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से थाना प्रभारी जमोडी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त सूचना से अवगत कराया जाकर सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से दो अलग-अलग टीम गठित कर घटना स्थल की ओर भेजी गई जहॉ पर ग्राम भेलकी सोन घडियाल प्रतिबंधित क्षेत्र सोन नदी के पास पहुंचे तो नदी में दो ट्रैक्टर दिखे। पुलिस को आता देखकर एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली उठा कर रेता अनलोड करने लगा जिन्हे घेराबंदी कर हमराह स्टॉफ की मदत से दो बिना नंबर के आयसर कंपनी के ट्रैक्टर हमराह स्टॉफ के सहयोग से पकड़े गये एवं ट्रैक्टर चलाक नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः (1) पंकज द्विवेदी पिता रोहणी प्रसाद द्विवेदी उम्र 27 साल एवं (2) विनोद यादव पिता रामनिहोर यादव उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी भेलकी थाना जमोड़ी जिला सीधी का होना बताये। उक्त दोनो आरोपी ट्रेक्टर चालको का कृत्य आईपीसी की धारा 379, 414, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 27, 29, 39, 41, 51, भारतीय वन अधिनियम की धारा 2, 41, 51, खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4, 21 एवं मोटरयान अधिनियम 130(3), 177 का अपराध पाये जाने पर आरोपी ट्रैक्टर चालको क्रमशः (1) पंकज द्विवेदी पिता रोहणी प्रसाद द्विवेदी उम्र 27 साल एवं (2) विनोद यादव पिता रामनिहोर यादव उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी भेलकी थाना जमोड़ी जिला सीधी के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध कायम कर 2 ट्रैक्टर मय ट्राली रेता भरा हुआ कुल कीमती 5.5 लाख रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह सूचना मिली कि ग्राम चमरौहा संतोषी पुलिया के पास एक 912 टिपर सामने लाल रंग पीछे पीला रंग अवैध रेता लोड किये ले जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर एक टीम को ग्राम चमरौहा संतोषी पुलिया के पास रवाना किया गया जो ग्राम चमरौहा संतोषी पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई तो 912 टिपर खड़ा मिला जिसका चालक पुलिस को देखकर उक्त वाहन को छोड़कर भाग गया जिसे पकड़ने का काफी प्रयास किया गया जो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। 912 टिपर को चेक करने पर फुल रेता भरा मिला जिसको वजन कराने पर 8 टन कीमती 12 हजार रूपये निकला। आरोपी चालक का उक्त कृत्य धारा 379, 414 ता.हि., 4/21 खान खनिज अधि. का दण्डनीय अपराध पाये जाने पर आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध कायम कर 912 टिपर रेता भरा हुआ कुल कीमती 8 लाख 12 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
