रेत चोरी के आदतन आरोपी के ट्रैक्टर को पुलिस ने मय ट्राली रेत लदा जप्त किया

0 185
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस द्वारा रेत चोरी के आदतन आरोपी के ट्रैक्टर मय ट्राली रेत लदा जप्त किया गया है | बताया गया की 3 जून की रात मुखविर से सूचना मिली कि धर्मेन्द्र सिंह निवासी खड़बड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी अपने पावर ट्रैक ट्रैक्टर ट्राली से तितली के सोन नदी प्रतिबंधित घाट से रेत चोरी कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर एक टीम को तितली सोन नदी घाट रवाना किया गया जो तितली सोन नदी घाट पहुंचकर घेराबंदी की गई तो कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में बालू लोड कर रहे जो पुलिस को देखकर धर्मेन्द्र सिंह ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया जिसके सामने पुलिस गाड़ी को लगाया गया तब ट्रैक्टर चालक धर्मेन्द्र सिंह तथा लेबर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गये। जिसे पकड़ने का काफी प्रयास किया गया जो रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बिना नम्बरी नीले कलर का पावरट्रैक 439 DS PLUS ट्रैक्टर मिला जिसको चेक करने पर सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र में सोन नदी में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करना व वन्य जल जीवों के जीवन को संकट में डालना, तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना व रेत (खनिज) की चोरी करने जैसे अपराध घटित किया जाना पाया गया है। मामले में फरार आरोपी धर्मेन्द्र सिंह नि. खड़बड़ा का जो रेत चोरी के मामले मे आदतन आरोपी है जिसके विरुद्ध थाना अमिलिया में इसके पूर्व रेत चोरी के कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी के विरुद्ध जिला बदर की प्रक्रिया प्रचलन में है।

News TOP Footer