80 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरफ के साथ 1 आरोपी को मझौली पुलिस ने गिरफ्तार किया

0 281
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली उनि. दीपक बघेल के नेतृत्व में मझौली पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया की रात्रि भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी मझौली को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पाड़ में एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स सिरफ़ विक्रय हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर थाना प्रभारी श्री दीपक बघेल के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये जगह पर रेड कार्यवाही की गई तो आरोपी पुलिस को देखकर सफेद बोरी में रखे सामान को लेकर भागने लगा जिसको हमराह स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद पकड कर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में 80 शीशी आनरेक्स कफ सिरप मिली जिसके रखने व विक्रय के संबंध में आरोपी से वैद्य कागजात की माग की गई आरोपी द्वारा प्रस्तुत न किये जाने पर आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 एवं 5/13 ड्रम्स कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पाये जाने पर अपराध कायम कर 80 नग अवैध कोरेक्स कीमती 12 हजार रूपये गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की जा रही है।

News TOP Footer