सीधी यातायात थाने के प्रभारी सूबेदार भागवत पांडे के खिलाफ रीवा शहर के महिला थाने में दर्ज हुई f.i.r.

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले और शहर में आज सोशल मीडिया में सीधी यातायात थाने के प्रभारी सूबेदार भागवत पांडे के खिलाफ रीवा शहर के महिला थाने में दर्ज हुई f.i.r. की खबरें अलग-अलग एंगल से वायरल होती रही बताया गया कि पीड़ित महिला कई महीनों पूर्व से सीधी में अपनी शिकायत दर्ज कराने अधिकारियों के चक्कर काट रही थी जब उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह मंगलवार को रीवा जी के कार्यालय पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद 25 अप्रैल की देर शाम आईपीसी की धारा 376 का अपराध रीवा शहर के महिला थाने में जीरो पर कायम किया गया और प्रकरण सीधी की तरफ भेज दिया गया है। सीधी शहर जिले नहीं बल्कि पूरे देश के लिए भागवत पांडे शोशल मिडिया के यूट्यूब में एक चर्चित चेहरा है लॉकडाउन के दौरान देश ही नहीं विदेशों से उनके फॉलोअर्स लाखों की संख्या में उनसे जुड़े रहते थे उन पर एक महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दर्ज हुए प्रकरण के कारण भागवत पांडे एक बार फिर से चर्चा में है मामले में कितनी सच्चाई है आरोप सही है या गलत है यह तो जांच पड़ताल और न्यायालय के फैसले के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा लेकिन एफ आई आर दर्ज होने की वजह से सूबेदार भागवत पांडे को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने भागवत पांडे पर दर्ज हुई f.i.r. के संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक से फोन पर जानकारी चाही तो उन्होंने रीवा में एफ आई आर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है और कहा की एफ आई आर की कॉपी आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
