जिले में 19 अप्रैल तक लाड़ली बहना योजना के 172842 आवेदन पत्र दर्ज हुए

सीधी धर्मेंद : शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 5 मार्च से आरंभ की गई है। इस योजना के तहत 23 से 60 आयु वर्ग की विवाहित पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की राशि दी जाएगी। योजना की पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र 25 मार्च से ऑनलाइन भरवाए जा रहे हैं। आवेदन पत्र भरवाने के लिए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि जिले में 19 अप्रैल तक लाड़ली बहना योजना के 172842 आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं। शिविरों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारी तैनात किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि 19 अप्रैल तक जनपद पंचायत सीधी में 44408, रामपुर नैकिन में 36769, सिहावल में 41801, मझौली में 23736 एवं कुसमी में 15219 आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। पात्र महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन दर्ज करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका सीधी में 5299, नगर परिषद चुरहट में 2062, रामपुर नैकिन में 1930 तथा मझौली में 1618 आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। सभी उचित मूल्य की दुकानों, कॉमन सर्विस सेंटर तथा कियोस्क केन्द्रों में महिलाओं के ई-केवाईसी अपडेशन का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।
