वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा 13 मई 2023 को

0 153
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 में आयोजित नेशनल लोक अदालतों के क्रम में वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 मई 2023 को जिला न्यायालय सीधी तथा व्यवहार न्यायालय चुरहट/मझौली/रामपुर नैकिन में किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल, आपराधिक प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण, धन राशि वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, वैवााहिक एवं पारिवारिक प्रकरणों, श्रम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रकरणों सिविल प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अतिरिक्त प्रीलिटिगेशन प्रकरणों नगर पालिका से संबधित जलकर एवं संपतिकर बैकों के ऋण वसूली प्रकरण, विद्युत विभाग से प्रीलिटिगेशन प्रकरण का निराकरण भी नेशनल लोक अदालतों के माध्यम से किया जावेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जिला न्यायाधीश श्रीमती कविता दीप खरे ने नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु अपील की है।

News TOP Footer