मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को करेंगे मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण,

0 133
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 अप्रैल को कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी का 15 अप्रैल 2023 को जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उसको दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महाखोर हिनौता में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। साथ ही गोतरा में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रमों के दृष्टिगत योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अद्यतन जानकारी तथा प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों का परीक्षण कर उनका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।

News TOP Footer