1036 बूथों पर पार्टी के ध्वज वंदन के साथ 6 अप्रैल को मनाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस जिले के 1036 बूथों पर पार्टी के ध्वज वंदन के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी बूथ अध्यक्ष इस कार्य को पूर्ण तैयारी के साथ संपादित करें। उक्त जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने जिला पदाधिकारी, पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्रीयों को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यालय में दी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि पार्टी की मंशा है कि प्रत्येक बूथ केंद्रों पर पार्टी का ध्वज वंदन का कार्यक्रम स्थापना दिवस पर गरिमामय वातावरण में आयोजित हो। पार्टी के ध्वज वंदन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन होगा। जिसे लघु सभा के रूप में आयोजित करें। बूथ विस्तारक दो के शानदार आयोजन के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों को बधाइयां दी और कहा कि इसी प्रकार से सफलता के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए पार्टी के सभी कार्यक्रम एवं योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें। जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि जिले में 15,000 से अधिक पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य हो चुका है कुछ जगह जहां शेष है वहां भी अति शीघ्र पूर्ण करने की योजना है। 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत अलग-अलग दिन अलग-अलग मोर्चों के कार्यक्रम होंगे।
