भाजपा शासित शिवराज सरकार के 3 वर्ष भव्य, ऐतिहासिक और बेमिसाल कहा बीजेपी अध्यक्ष देव कुमार ने

0 113
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में भाजपा शासित शिवराज सरकार के इस कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता कर शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान, डॉक्टर मनीला सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने शिवराज सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की जनता की ओर से सरकार को बधाई देते हुए कहा कि यदि समग्र रूप से कहा जाए तो शिवराज सरकार के 3 वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भव्य, ऐतिहासिक और बेमिसाल जनता जनार्दन के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। कई मामलों में ऐतिहासिक और अविस्मरणीय कार्यकाल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह ने विकास यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि विकास यात्रा लोगों की जिंदगी बदलने का महायज्ञ साबित हुई। विकास यात्रा के दौरान 3800 करोड़ रुपए से अधिक के लोकार्पण एवं 6541 करोड रुपए से अधिक के भूमि पूजन और 30 हजार सात सौ से अधिक कार्यों के भूमि पूजन हुए हैं। जिले के संदर्भ में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि हमने सीधी जिले को सुंदर स्वच्छ और भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहरों के माध्यम से मिल रहा है। नगरों का विकास स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत हो रहा है। लोगों के रोजगार के लिए रोजगार मेले निरंतर आयोजित हो रहे हैं। त्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के भाजपा अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान से सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सीधी जिले की बेरोजगारी डॉक्टरों की कमी महंगाई के मुद्दों के साथ जनता की समस्याओं को भी उठाया और इन समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की बात कही।

News TOP Footer