मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी कहा विधायक सीधी ने

0 128
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 5 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सशक्त नारी, सशक्त परिवार, सशक्त समाज, सशक्त प्रदेश, सशक्त देश के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में किया गया। विधायक श्री शुक्ल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन उपरांत लाड़ली बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ कर एक सामाजिक क्रांति का शंखनाद किया है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाओं के होने से ही घर बनता है और समाज बनता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि गांव एवं शहर में महिलाओं को भरण-पोषण के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े इसके लिए यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, गुरूदत्तशरण शुक्ल एवं पूनम सोनी ने लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से बताया और सभी को शुभकामनाएं दी।कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने, आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि समाज में सभी महिलाओं का पंजीयन हो जाए सभी को इस योजना के बारे में जानकारी हो जाए। इसका प्रचार-प्रसार करें जिससे कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से छूटे नहीं।—-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के जन्मदिन के अवसर पर शिव वाटिका में पौधरोपण कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। विधायक श्री केदारनाथ शुक्ल, जनपद अध्यक्ष सीधी श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार तथा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया गया।

News TOP Footer