शिवराज की तरह उनका बजट भी झूठी घोषणाओं का पिटारा,विंध्य की हुई उपेक्षा कहा अजय सिंह राहुल ने

0 121
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के बजट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है कि यह बजट पूरी तरह से चुनावी बजट हैए जिसमें सिर्फ घोषणाएं ही घोषणाएं हैं उनका क्रियान्वयन और उनके लिए राशि कहां से आएगी इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया हैद्य उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह की तरह उनका बजट भी घोषणाओं का पिटारा हैद्य गैस के दामों में बढ़ोतरी आम आदमी के ऊपर अत्याचार हैद्य मध्यप्रदेश में एक करोड़ युवा बेरोजगार हैंए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का सरकार ने कोई ठोस रोडमैप नहीं बताया गया हैद्य सिंह ने कहा प्रदेश में शिक्षको और चिकित्सकों की कमी हैद्य शिक्षाएस्वास्थ्य सुविधाओं का प्रदेश में अभाव है उसके संबंध में कोई रूपरेखा नहीं बताई गईद्य प्रदेश के लाखों लाख कर्मचारियों को इस वजह से कोई फायदा नहीं हुआ हैद्य महंगाई से आम आदमी को निजात दिलाने के संबंध में कोई पहल नहीं की गईद्य अजय सिंह ने कहा कि जहां तक विन्ध्य क्षेत्र की बात है इस बजट में इस क्षेत्र के लिए कोई ख़ास प्रावधान नहीं हैद्य इससे विन्ध्य को निराशा ही हुई हैद्य उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की पूर्व में भी हजारों की गई घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो सकीद्य इसी तरह इस बजट में भी की गई घोषणाएं कभी पूरी नहीं होंगी यह बजट चुनावी लॉलीपॉप हैए लेकिन प्रदेश की प्रबुद्ध जनता भाजपा और शिवराज दोनों के नाटक को समझ चुकी हैद्य प्रदेश में इस बार सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।

News TOP Footer