राज्यपाल ने जनजातीय समुदाय तथा स्वरोजगारी महिलाओं से किया संवाद

0 92
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल सीधी जिले में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम चमराडोल में आयोजित समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल श्री पटेल ने जनजातीय समुदाय, विद्यार्थियों, स्वरोजगारी महिलाओं तथा युवाओं से विकास के संबंध में संवाद किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्टगीत से की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल का स्वगत किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनकी नियमित समीक्षा तथा मॉनीटरिंग की जाती है। राज्यपाल ने समारोह में आजीविका मिशन के समूह से जुड़ी महिलाओं पुष्पकली कोल, विमला बैगा, प्रमिला सिंह, सीता केवट तथा राजकली से संवाद करते हुए उनके द्वारा संचालित स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी ली। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभांवित कक्षा 11वीं की छात्रा पूजा यादव ने बताया कि उनका परिवार बहुत गरीब था। लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति मिलने से उनकी पढ़ाई संभव हो सकी। उत्कृष्ट छात्रा प्रमिला भूर्तिया ने भी शिक्षा से जुड़े अनुभव सुनाए। संबाद कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धिया बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के सम्मान और कल्याण के लिए बहुत सराहनीय कार्य किया है। इस योजना ने बेटियों के प्रति समाज और परिवार के दृष्टिकोण को बदल दिया है। अब बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी और बेटों के समान परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाली माना जाता है। हाल ही में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से भी महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। समारोह में मोहनिया टनल बस दुर्घटना के मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में राज्यपाल श्री पटेल को कलेक्टर ने सीधी जिले के स्वरोजगारियों द्वारा बनाई गई पंजा दरी तथा भरतपुर हथकरघा में बनाए गए कपड़े भेंट किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वसहायता द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्साहवर्धन किया।

News TOP Footer