पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी

0 76
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 11 फरवरी को एकात्म मानववाद के प्रणेता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में सीधी शहर में पंडित दीनदयाल नगर में स्थित पार्क में पहुंचकर भाजपाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा की पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानववाद का सृजन किया। उनके विचारो के अनुरूप  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकौ जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने आगे कहा कि रोटी, कपडा, मकान, पढाई, दवा और रोजगार यह उसी एकात्म मानववाद से निकले विचार है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास यही एकात्म मानव दर्शन है, जिसको जमीन पर उतारने का काम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा खर्चा कार्यकर्ताओं की खून-पसीने की कमाई से चलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित हम सभी कार्यकर्ता नमो एप के माध्यम से समर्पण निधि समर्पित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी एक आदर्श पार्टी है, जो स्वयं अपने कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई समर्पण निधि से पार्टी के कार्यों को करती है। विचार गोष्ठी में बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

News TOP Footer