अजयसिंह के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय ने शरदेन्दु तिवारी की अपील नामंजूर की

सीधी धर्मेंद : प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी सीधी पंकज सिंह ने जानकारी देकर बताय की सर्वोच्य न्यायालय ने आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह के विरुद्ध वर्तमा न विधायक और 2013 के साल में भाजपा प्रत्याशी रहे शरदेन्दु तिवारी की चुनाव याचिका अग्राह्य कर दी है माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी याचिका को सुनवाई योग्य नहीं पाया है शरदेन्दु तिवारी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह के खिलाफ 2013 के विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूर्व में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दाखिल की थी उन्होंने अजयसिंह का निर्वाचन निरस्त करने का आग्रह किया था उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय व्दिवेदी की कोर्ट ने याचिका कर्ता की ओर से लगाये गये किसी भी आरोप को सही नहीं पाया था गवाही के दौरान ऐसा कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आया था जिससे अजयसिंह की अनियमितता साबित होती हो इसके बाद उच्च न्यायालय ने चुनाव याचिका निरस्त कर दी थी उच्च न्यायालय के इस निर्णय के खिलाफ शरदेन्दु तिवारी ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की थीद्य जिसे आज सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई योग्य नही पाया और उच्च न्यायालय के निर्णय को बरकरार रखा।
