सीएम हेल्पलाइन से सम्बंधित एल1 एल2 अधिकारियों को नोटिस जारी करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

0 144
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 23 जनवरी को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा माह दिसंबर 2022 में दर्ज शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित एल1 एवं एल2 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन एक सशक्त माध्यम है। इनमें दर्ज शिकायतों के निराकरण में उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के माध्यम से हमें मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कमियों तथा चुनौतियों के विषय में जानकारी मिलती है। इनकी विस्तृत समीक्षा कर फील्ड में आने वाली कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि माह दिसंबर में शिकायतों के निराकरण में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करें तथा निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर द्वारा कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस में चयनित विषयों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एजेण्डा के विषयों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि अभियान चलाकर मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों के पट्टे बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री खान द्वारा निर्देशित किया गया है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा में ही कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। समय -सीमा के अंदर सेवाएं प्रदान नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति सभी विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करें। फरवरी माह में आयोजित होने वाली विकास यात्राओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 05 से 20 फरवरी 2023 तक विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer