सीधी विधानसभा अंतर्गत नगरपालिका के वार्ड नं 19 में गांधी चौपाल का हुआ आयोजन

0 589
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में सीधी विधानसभा अंतर्गत नगरपालिका के वार्ड नं 19 में गांधी चौपाल का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया, तत्पश्चात नगरपालिका क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन हुआ, गांधी चौपाल कार्यक्रम में आम जन से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा हैं शिवराज के शासनकाल में भ्रष्टाचार,बेरोजगारी बढ़ती जा रही है प्रदेश में हजारों सरकारी पद खाली पड़े हैं उन्होंने आगे कहा कि रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, आटा दाल और खाने की तेल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं, गरीब व्यक्ति का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घट गई हैं लेकिन यहां डीजल और पेट्रोल के दाम नहीं घटाया जा रहा हैं जबकि डीजल और पेट्रोल में कम से कम ₹20 कम किए जा सकते हैं चुनाव नजदीक आते ही भाजपा जनता को दिखाने के लिए 2 या 4 रुपए कम कर देती है जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं व आमजनों से अपील करते हुए कहा कि निरंकुश एवं जनविरोधी भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें, गांधी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुखिया घोषणावीर हैं घोषणाएं तो कर देते हैं लेकिन वह कभी पूरी नहीं होती सीधी में भी भरे मंच से कई घोषणाएं की और कर्मचारियों को निलंबित किया लेकिन उनकी घोषणाएं कोरी घोषणा ही रह गई, भाजपा सरकार जनविरोधी है हम सबको इसे सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेना होगा। गांधी चौपाल कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा युवा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल समद महामंत्री शीलारानी साकेत ने भी संबोधित किया। गांधी चौपाल कार्यक्रम का संयोजन अब्दुल मजीद एवं महामंत्री एड.मनोज सिंह के द्वारा किया गया विशिष्ठ अतिथि के रूप नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा,नगरपालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,जिला संगठन मंत्री दया शंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, विनोद मिश्रा, पूर्व संगठन महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह,जिला महामंत्री मनोज सिंह,अशोक कोरी,श्रीमती शीलारानी साकेत,गोविंद गुप्ता,युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अब्दुल समद मोहम्मद हफीज, सद्भावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सीधी भूपेंद्र सिंह महेंद्र, पार्षद श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती विभा सिंह, विवेक सिंह दीपू, श्रवण सिंह,श्रीमती रेखा सोनी, सरपंच पडैनिया अश्वनी सिंह परिहार जान आलम उपस्थिति रहे, गांधी चौपाल में नगरपालिका क्षेत्र के पदाधिकारी,वार्ड 19 के प्रबुद्ध जन एवं शहरीय क्षेत्र के आमजन उपस्थित रहे।

News TOP Footer