सीधी कोतवाली थाना से लगे ग्राम रामपुर में महिला की बेरहमी से की गई पिटाई

0 781
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर एक तरफ जहां लोग मेले और पवित्र नदियों के स्नान में व्यस्त थे वही सीधी शहर कोतवाली थाना अंतर्गत शहर से लगे ग्राम रामपुर में एक महिला के साथ कई पुरुषों ने पकड़ कर बेरहमी से लाठियों से पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल है आरोपियों ने जिस बेरहमी से महिला की पिटाई की है वीडियो देखकर दिल दहल जाए लोग जानवरों की भी पिटाई इस बेरहमी से नहीं करते। बताया गया कि फरियादी हीरामणि जयसवाल निवासी रामपुर थाना कोतवाली ने अपनी पीड़ित बहन पुष्पा जयसवाल के साथ थाना में पहुंचकर अपने साथ घटित घटना दर्ज कराई फरियादी ने बताया कि वह अपने घर से गैस सिलेंडर लेने पटेहरा भारत गैस गोदाम गया था गैस नहीं मिला तो वापस आकर रामपुर बैरियर के पास दुकान में बैठकर चाय पीने लगा उसी समय आरोपी विजय साहू वंश गोपाल साहू आए और बोले कि तुम उससे रंजिश रखते हो जब मैं बोला कि मैं आपको कुछ नहीं बोलूंगा तो आरोपियों ने मेरे साथ हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगे जब मैंने अपने बीच बचाव के लिए हल्ला गुहार लगाई तो मेरी बहन पुष्पा जयसवाल एवं मां रामरति जयसवाल मौके पर पहुंच गई जिसके बाद आरोपियों ने मेरी पत्नी पुष्पा जयसवाल जयसवाल की पकड़कर लाठियों से बेरहमी से पिटाई की और आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाली पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है अभी तक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं आरोपियों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने से पीड़ित जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहा है इसी दौरान पीड़ित ने एनडीटीवी इंडिया न्यूज़ को पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है। दिनदहाड़े जिस तरह से कई पुरुषों ने पकड़कर एक अकेली महिला को लाठियों से बेरहमी से पीटा है वह मानवता को शर्मसार करने वाला है पीड़ित महिला जिले के आला अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और न्याय करने वाले लोगों की तरफ अपेक्षा की नजर से देख रही है यदि इस शर्मसार करने वाली घटना के बाद भी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती तो यह शासन-प्रशासन और न्याय के पक्षधर लोगों का पीड़िता के साथ अन्याय होगा अब देखना है कि आरोपियों पर कितनी जल्दी और कितनी कठोर कार्रवाई की जाती है।

News TOP Footer