सीधी जिले में स्थितियों के सामान्य होने की वजह से मकर संक्रांति मेलो पर रोक नहीं है कहा कलेक्टर ने

सीधी धर्मेंद : आने वाले 14 जनवरी को सीधी जिले में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाना है विगत 2 वर्ष कोरोना की वजह से जिले में मेलों का आयोजन नहीं हो पाया था लेकिन इस वर्ष स्थितियों के सामान्य होने की वजह से लोगों की उम्मीदें हैं कि इस बार मेला जरूर लगेगा लेकिन अभी विगत पखवाड़े राज्य शासन द्वारा कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के चलते लोगों और व्यापारियों में इस बात का भय बैठ गया कि पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी कोरोना की वजह से मेला नहीं लगेंगे और व्यापारिक तौर पर उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ेगा इस समस्या को लेकर कई व्यापारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से संपर्क किया और वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए आग्रह किया जिसके बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के कलेक्टर से सीधी जिले में मकर संक्रांति से कई जगह लगने वाले मेले को लेकर खुलकर बातचीत की और उनसे व्यापारियों की समस्या बताई जिस पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि अभी तक शासन से ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं आई है जिसमें इस बात का जिक्र हो के मेले नहीं लगेंगे यदि आने वाले दिनों में कोई गाइडलाइन नहीं आती तो स्थितियां सामान्य है ऐसे में मेला पूर्व की तरह संचालित होगा।
