भाजपा सरकार भ्रष्टाचार बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के लिए जिम्मेदार कहा कमलेश्वर पटेल ने

0 599
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मप्र की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार,बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई के लिए जिम्मेदार है। उक्त विचार सिहावल विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने आज ग्राम केशौली में आयोजित नया साल,नई सरकार कार्यक्रम में व्यक्त किए। विधायक श्री पटेल ने सभी को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामना देकर कहा कि नया साल,नई सरकार कार्यक्रम में आज संकल्प लेने की आवश्यकता है।भाजपा शासनकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी से नौजवान,किसान परेशान है। जन विरोधी ताकतों के खिलाफ जन-जन को जागरूक करना आज की आवश्यकता है। विधायक श्री पटेल ने कहा आजादी के बाद आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी की समस्या है,पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार हैं। भाजपा सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे,इसमें किसानों की आय दोगुनी करने का, प्रति व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए देने का एवं प्रतिवर्ष 2 करोड लोगों को रोजगार देने, महंगाई को कम करने के वायदे प्रमुख रूप से थे, ये सभी जुमले साबित हुए। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में संसद एवं विधानसभा में विपक्ष के सदस्य को बोलने का अवसर नहीं दिया जाता है, माइक बंदकर दिया जाता है। अलोकतांत्रिक तरीके से आज जनता की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी लेकर कश्मीर की भारत जोड़ो यात्रा कर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर,भाजपा सरकार के द्वारा लोकतंत्र एवं संविधान को समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस तथ्य से जन-जन को अवगत करा रहे है। इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया कि जब तक भाजपा के कुशासन,भ्रष्ट व निकम्मी सरकार को समाप्त कर नहीं दिया जाता जब तक चैन से नहीं बैठेंगे। विधायक श्री पटेल ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सभी से आगे आकर संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने का आह्वान भी किया।

News TOP Footer