सोनांचल सेवा समिति ने नव बर्ष पर संकट मोचन हनुमान मंदिर में किया विशाल भंडारा

0 1,638
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वर्ष 2022 की विदाई के बाद 1 जनवरी वर्ष 2023 की शुरुआत लोगों ने भगवान के मंदिरों में माथा टेक कर उनका आशीर्वाद लेकर की सीधी शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ हनुमान जी भगवान के आशीर्वाद के लिए पहुंचने लगी भक्तों ने भगवान के दर्शन करके उनसे वर्ष वर्ष अपने घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। नववर्ष की शुरुआत के मौके पर सोनांचल सेवा समिति द्वारा सोनांचल बस स्टैंड में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मानस गायन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सोनांचल सेवा समिति के सभी सदस्यों की सेवा भावना देखते ही बनती थी सोनांचल सेवा समिति द्वारा गणेश उत्सव पर सोनांचल के राजा भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है और उसके साथ आप शहर के मुक्तिधाम की साफ.सफाई मंदिरों की साफ.सफाई सहित अन्य कई सामाजिक और जन हितैषी कार्य किए जाते हैं 1 जनवरी को नववर्ष पर सोनांचल सेवा समिति बस स्टैंड के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा सोनांचल बस स्टैंड में किए गए विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों लोग पहुंचे और समिति द्वाराअतिथि सेवा भाव से बैठाकर भक्तों को भगवान का प्रसाद खिलाया गया। 1 जनवरी 2023 की शुरुआत के मौके पर सीधी शहर के पूजा पार्क में स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंची लोगों ने भगवान श्री गणेश के चरणों में अपना शीश झुका कर उनसे अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

News TOP Footer