नौढिया ग्राम पंचायत चुनाव के प्रचार में किसने लगाया फिल्मी तड़का

0 214
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : लोक सभा राज्य सभा विधान सभा सहित अन्य सभी चुनावों से भी ज्यादा खतरनाक और संवेदनशील चुनाव पंचायत का चुनाव माना जाता है बड़े से बड़े राजनीतिकजो को बड़े चुनावों के आंकड़े और अनुमान मिल जाते हैं लेकिन पंचायत के चुनावों का आकलन और भविष्यवाणी अंतिम क्षण तक सटीक नहीं मिल पाती क्योंकि नतीजे कहां से कब कैसे और क्यों पलट गए इसको बड़े से बड़े ज्ञाता भी नहीं समझ पाते पंचायत चुनावों की संवेदनशीलता को देखते हुए लोग इसमें अब सभी तरह का साम दाम दंड भेद और पूरी ताकत लगा देते हैं सीधी जिले में दूसरे चरण में संपन्न कराए जा रहे हैं साडा के तहत ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है जिसके तहत उन पंचायतों में अब नाम वापसी के बाद उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत लगाकर चुनावों को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं सीधी शहर से लगे जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत नौढिया में 10 ताकतवर उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए हैं ग्राम पंचायत क्षेत्र में नौढिया में पैसा पावर नशा साम दाम दंड भेद के साथ-साथ अब स्टार कास्ट का तड़का भी लगाया जा रहा है 30 दिसंबर को ग्राम पंचायत क्षेत्र नौढिया से सरपंच पद के उम्मीदवार अभय सिंह बबलू के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए विंध्य क्षेत्र के मशहूर बघेली कलाकार अविनाश तिवारी चुनाव प्रचार के लिए उतर आए चुनाव प्रचार के लिए नौढिया पहुंचे अविनाश तिवारी के आने की खबर लगते ही लोगों का भारी हुजूम उन्हें देखने और सुनने के लिए उमड़ पड़ा इस दौरान लोगों ने अविनाश तिवारी से उनकी फिल्मों के कई गीत सुनाने की भी फरमाइश की अविनाश तिवारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह अपने मत का सही उपयोग करें उन्होंने अभय सिंह बबलू के लिए लोगों से मतदान करने की भी अपील की नौढिया में अभय सिंह बबलू के पक्ष में प्रचार करने आए अविनाश तिवारी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों का जवाब अपने ही अंदाज में दिया चुनाव प्रचार के दौरान नौढिया ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे अभय सिंह ने भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्राथमिकताएं बताई और कहा कि इन गरीबों को यहां पर जमीन देकर इन्हें बसाया जाए इनकी जमीनें अधिग्रहीत हो चुकी है लेकिन इनको बसाने के लिए कोई पहल नहीं की गई उन्होंने कहा कि यदि मैं चुनाव जीत लूंगा तो इनके लिए घर बनवाऊंगा नौढिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में चुनाव अब काफी हाईप्रोफाइल हो चला है एक तरफ लोग पैसे का पहुंच का उपयोग कर रहे हैं वहीं अभय सिंह बबलू ने बुधिया फिल्म के हीरो अविनाश तिवारी को उतारकर चुनाव को फिल्मी तड़का लगा दिया और चुनाव और रोचक हो गया अब देखना यह है कि उनके विरोध में खड़े उम्मीदवार अभय सिंह बबलू के इस स्टार कास्ट के चुनाव प्रचार की काट क्या निकालते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अविनाश तिवारी के साथ मशहूर गायिका नेहा सिंह और बड़ी संख्या में अभय सिंह बबलू के समर्थक मौजूद थे।

News TOP Footer