तेज रफ्तार बल्कर ने बाईक सवार को ठोकर मारी गंभीर रूप से घायल हुआ

0 170
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 39 में पुलिस चौकी सेमरिया अंतर्गत बढ़ौरा के समीप आज सुबह करीब 10 बजे बल्कर चालक द्वारा तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक आगे जा रही बाईक को ठोकर मार दी गई। जिससे बाईक सवार के नीचे गिरकर बल्कर की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौजूद ग्रामीणों द्वारा पूरे मामले की खबर पुलिस को दी गई। जिसके बाद घायल को एंबुलेंश से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बाइक सवार बाल कुसुम पाल उम्र 40 वर्ष निवासी रीवा जिले के गढ़कटरा सीधी की ओर से चुरहट की तरफ जा रहे थे वहीं बल्कर भी सीधी की ओर से चुरहट की तरफ जा रहा था। अचानक बढ़ौरा के पास पीछे से बाइक सवार को बल्कर नें जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही सेमरिया चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और बल्कर को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए। हादसे के बाद बल्कर चालक फरार बताया गया है।

News TOP Footer