सीधी जिला व्यापारी संघ के चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की बयानबाजी तेज हुई लालचंद जी गुप्ता पर लगे कई गंभीर आरोप

0 198
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला व्यापारी संघ के चुनाव की प्रक्रिया ने अब काफी जोर पकड़ लिया है व्यापारी संघ के चुनाव में चुनाव चिन्ह के आवंटन हो जाने के बाद मैदान में बचे अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष प्रत्याशियों के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप की बयानबाजी तेज हो गई व्यापारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अब 2 उम्मीदवार मैदान में सामने हैं जिनमें पूर्व अध्यक्ष लालचंद जी गुप्ता और उनके मुकाबले में खड़े हुए सुरेश गुप्ता के नाम शामिल हैं। 19 नवंबर को व्यापारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेश गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय में पत्रकार वार्ता बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान सुरेश गुप्ता ने व्यापारी संघ में अपनी पूर्व की पृष्ठभूमि को बताते हुए उनके मुकाबले में खड़े हुए उम्मीदवार लालचंद गुप्ता को पर कई गंभीर आरोप लगाए इतना ही नहीं अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे सुरेश गुप्ता ने व्यापारी संघ के चुनाव निर्वाचन अधिकारियों पर भी निष्पक्ष चुनाव ना करा पाने के लिए उंगलियां उठा दी सुरेश गुप्ता ने खुला आरोप लगाया कि लालचंद जी गुप्ता विगत कई वर्षों से व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने हुए हैं और उन्होंने निर्वाचन नहीं कराया विगत कई वर्षों से संघ का हिसाब नहीं दिया बहुत चंदा वसूली की है आगे उन्होंने होने वाले चुनावों में कहा कि जो मतदाता सूची बनाई गई है उनमें मतदाताओं के नंबर नहीं डाले गए हैं इसमें भारी गड़बड़ी करने की गुंजाइश है। पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल उठाया कि लालचंद जी इतने वर्षों से अध्यक्ष थे तो व्यापारियों की समस्या कौन उठाता था लालचंद जी ही तो उठाते थे लालचंद जी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों थाने और नेताओं के पास जाते थे आंदोलन प्रदर्शन करते थे कई बार तो उन पर हमले हो गए उनकी जान के लाले पड़ गए फिर आप उनके बारे में इस तरह के गंभीर आरोप क्यों लगा रहे हैं जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह व्यापारी संघ को व्यापार की तरह चलाना चाहते हैं। इसके साथ ही सुरेश गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए अन्य सवालों के भी जबाब दिए।

News TOP Footer