मधुमक्खियों के बड़े झुंड के काटने से हुई उमेश मिश्रा की मौत

0 288
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 15 नबम्बर को सीधी से लगे ग्राम कुबरी मे पत्रकार मृत्युंजय मिश्रा के पिता उमेश मिश्रा की मधुमक्खियों के झुंड के काटने से मौत हो गई बताया गया कि उमेश मिश्रा अपने गांव कुबरी से सीधी शहर की तरफ आ रहे थे कि गांव के रास्ते में ही अचानक मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया उन्होंने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन मधुमक्खियों के झुंड के आगे वह बेबस हो गए और मधुमक्खियों ने उन्हें पूरी तरह से ढक लिया और काट काट कर उनकी हालत खराब कर दी किसी तरह गांव के कुछ लोगों ने दौड़कर उनको मधुमक्खियों से छुड़ाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी जिला अस्पताल लाते लाते उनकी मृत्यु हो चुकी थी डॉक्टरों की पुष्टि के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया और सब उनके परिजनों को सौंप दिया गया है पत्रकार मृत्युंजय मिश्रा के पिता जी की इस दुखद मृत्यु पर जिले भर में लोगों ने शोक व्यक्त कर उनको ढाढस बंधाया है वही मधुमक्खियों के काटने से मौत हो जाने पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

News TOP Footer