नगर निगम द्वारा सीवरेज लाईनों की सफाई जनरोबोटिक कम्पनी द्वारा मशीनों द्वारा की जायेगी

0 131
Main Ad1

 

 

 

हल्द्वानी
नगर निगम द्वारा सीवरेज लाईनों की सफाई जनरोबोटिक कम्पनी द्वारा निर्मित मशीनों द्वारा की जायेगी जिसका शुक्रवार की प्रातः डैमो (प्रदर्शन) किया गया।
आयुक्त श्री दीपक रावत ने शुक्रवार की प्रातः नगर में सीवरेज लाईनों की सफाई हेतु जनरोबोटिक कम्पनी द्वारा निर्मित मशीनों के द्वारा सीवरेज लाईनों की सफाई का निरीक्षण किया। जनरोबोटिक कम्पनी द्वारा निर्मित मशीन से 20 मीटर गहराई से सीवरेज लाईनों से कचडा-कूडा निकाल जा सकता है, जिसकी कुल लागत लगभग 40 लाख रूपये है।

Main Ad1

 

आयुक्त ने कहा कि यह टैक्नालॉजी से देश में 17 राज्यों मेें कार्य किया जा रहा है। जल्द ही शासन से प्रस्ताव प्राप्त होते ही प्रदेश में इसके द्वारा कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा जहां मैनुवली श्रमिकों द्वारा कार्य करने से दुर्घटनों का खतरा बना रहता है। वही जनरोबोटिक कम्पनी द्वारा मशीनों से कार्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सार्थक सिद्व होगी। उन्होने कहा शासन से बजट के लिए प्रस्ताव प्रेषित किये जायेेंगे।

News TOP Footer