स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह जी की जयंती पर भोपाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम ‘यादे अर्जुन सिंह’

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह जी की जयंती के अवसर पर 5 नवंबर 2022 को अर्जुन सिंह सद्भावना मंच, मप्र के तत्वाधान में अखिल भारतीय गुशायरा एवं कवि सम्मेलन ‘यादे अर्जुन सिंह’ का आयोजन किया गया अर्जुन सिंह सद्भावना मंच, मध्यप्रदेश के इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी और आयोजन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की जबकि मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह जी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रारंभ में अर्जुन सिंह सद्भावना मंच द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन विभूतियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिये प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजय गोयनका जी, लोकप्रिय गायिका डॉ. अलका निगम जी, तथा सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह जी को अर्जुन सिंह अलंकरण से सम्मानित किया गया। राजधानी भोपाल के सेन्ट्रल लाइब्रेरी स्थित मैदान में रात्रि 8 बजे से मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में देश के जानेमाने कवि श्री मुनव्वर राना (लखनऊ), श्री मलिक जादा जावेद (दिल्ली), श्री विष्णु सक्सेना (अलीगढ़), श्रीमती शबीना अदीव (कानपुर), श्री हाशिम फिरोजाबादी (फिरोजाबाद), श्री खुर्शीद हैदर (मुजफ्फरनगर), डॉ. नदीम शाद (देवबंद), श्री सज्जाद झंझट (रुड़की), श्री अनिल चौबे (बनारस), सुश्री आरिफा शबनम (आगरा), श्री नदीम फारूख (एटा), श्री मन्नान फराज (मुम्बई) एवं श्री कयामदुद्दीन कयाम (खरगौन) की रचनाओं का रीवा सतना सीधी के साथ पूरे प्रदेश से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगो ने लुफ्त उठया।
