गांधी जयंती पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गांधी चौपाल का सीधी जिले में हुआ आगाज

0 127
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी सीधी जिले के प्रभारी बृजभूषण शुक्ला के विशिष्ट आतिथ्य, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान की अध्यक्षता और भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह की भदौरिया के आयोजकत्व में भारत जोड़ो यात्रा एवं गांधी चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी चौक स्थित पार्किंग स्थल से किया गाय। जिसके बाद कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम का गायन कर हुआ राष्ट्रपिता कार्यक्रम में महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम सबको सन्मति दे भगवान की प्रस्तुति भजन गायक फणींद्र शेखर द्वारा प्रस्तुत की गई। गांधी चौपाल कार्यक्रम को रोको टोको क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश तिवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमेश्वर सिंह सोम ने संबोधित किया और कहा की आज देस में सदभाव खतरे में है जिसको बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा और गांधी चौपाल के संयोजक राजेंद्र सिंह भदौरिया ने यात्रा के आयोजन और गांव की चौपाल के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग मिलकर देश के अंदर सांप्रदायिक सद्भाव को कायम रखने और भाईचारा बनाए रखने के लिए उक्त चौपाल और यात्रा का आयोजन करें यह यात्रा 30 जनवरी तक अनवरत विभिन्न ग्रामों में जारी रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने गांधी चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि महगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार किसानों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ब्लॉक मंडलम सेक्टर के सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने कहा कि देश के अंदर अराजकता का वातावरण है भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष और अपने विरोधियों को कुचलने के लिए कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा एवं गांधी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा देश के अंदर सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारा समाप्त करने में लगी हुई है धर्म के नाम पर अवसरवादी राजनीति हमेशा भाजपा करती रही है लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए भाईचारा एकता और अखंडता की भावना देशवासियों में कायम रहे इन्हीं सब लक्ष्य को लेकर राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आप सब अपने अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र आसपास के ग्रामों में गांधी चौपाल का आयोजन कर लोगों को इस निरंकुश भ्रष्ट मोदी सरकार और देश में फैली अराजकता और असंप्रदायिकता के वातावरण को लेकर के जागरूक करें। उदबोधन के बाद अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज लेकर आज की यात्रा का शुभारंभ करते हुए गांधी प्रतिमा से यात्रा प्रारंभ कर पटपरा तक आयोजित की गई यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता और जनता शामिल हुई। प्रथम दिवस की यात्रा का समापन ग्राम पटपरा में गांधी चौपाल के रूप में किया गया।

News TOP Footer