सीधी जिले और शहर में दिखने लगी शारदीय नवरात्रि पर्व की धूम जगह जगह सजे माता के दरवार


सीधी धर्मेंद : शक्ति आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र पर देवी दुर्गा की पूजा और साधना की जाती है इसके अलावा देवी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है हिंदू धर्म में देवी दुर्गा जो माता पार्वती का ही स्वरूप हैं, उन्हें महाशक्ति के रूप में पूजा जाता है। 26 सितंबर से सीधी जिले और शहर में शारदीय नवरात्रि पर्व की धूम दिखाई देने लगी इस दौरान भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की प्रतिमाएं स्थापित करने में जुट गए मूर्ति कारों के यहां से देर रात्रि तक दुर्गा प्रतिमाओं का जाना लगा रहा भक्त पूजा अर्चना करके माता की स्थापना के लिए ले जाते हुए डीजे की धुन पर झूमते नाचते दिखाई पड़े। शारदीय नवरात्र के प्रारंभ होते ही सीधी शहर के अमहा में स्थित माता फूलमती के दर्शनों को सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जल चढ़ाने उमड़ पड़ी देर शाम माता फूलमती के मंदिर में माता के दर्शनों के लिए भक्तों का आना जाना लगा रहा नवरात्रि के 9 दिनों तक माता फूलमती के मंदिरों में माता के दर्शन करने उन्हें जल चढ़ाने और उनकी आरती में शामिल होने भक्तों की भारी भीड़ पहुंचेगी।
