इन युवाओं को देखो – समाजसेवियों यह है निस्वार्थ और असली समाज सेवा

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में अनेक बड़ी-बड़ी समाज सेवी संस्थाएं हैं जो समय समय पर अपनी समाज सेवाओं को गिनाती रहती हैं लेकिन जो धरातल पर वास्तविक समाज सेवा है उसका एक प्रेरक समाज सेवा का कार्य आज सीधी शहर में चंद्र युवाओं द्वारा किया गया। सीधी शहर में सोनाचल गणेश उत्सव सेवा समिति द्वारा सोनांचल बस स्टैंड में भगवान श्री गणेश की हर वर्ष प्रतिमा स्थापित की जाती है और उनकी सेवा की जाती है सोनाचल गणेश उत्सव के संरक्षक वसंत अवधिया आलोक गुप्ता रोहित छत्तानी के नेतृत्व में प्रिंस जैन सप्तम केसरी विकास गुप्ता रवि गुप्ता रोहित गुप्ता सतीश गुप्ता विवेक गुप्ता विवेक प्रधान रोहित भुजवा विष्णु भुजवा नाम के युवकों ने सच्ची समाज सेवा को सार्थक करके दिखाया है सोनांचल उत्सव समिति के सभी युवा समाजसेवियों ने शहर में स्थित श्मशान घाट में पहुंचकर उसमें व्याप्त भारी गंदगी को देखकर उसकी साफ-सफाई का निर्णय लिया जिसके बाद युवाओं की पूरी टीम ने मुक्तिधाम श्मशान घाट की साफ सफाई की। युवाओं की इस सार्थक समाज सेवा के बाद अपने आपको समाज सेवी कहलाने वाले समाज सेवियो और इस व्यवस्था की जिम्मेदारी को संभाल रही नगर पालिका को भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए और मुक्तिधाम की साफ सफाई सतत रूप से करवानी चाहिए अगर शहर के समाजसेवियों और शहर की नगरपालिका ने मुक्तिधाम की साफ सफाई पर ध्यान दिया होता तो शायद आज इन युवाओं को सच्ची समाज सेवा करने का मौका नहीं मिलता !
