रामपुर नैकिन तहसील घेराव की तैयारी के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया सघन जनसंपर्क

0 86
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगामी 21 सितंबर को होने जा रहे रामपुर नैकिन तहसील घेराव के संदर्भ में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं आम जनमानस से जनसंपर्क किया गया।चुरहट विधानसभा अन्तर्गत पोस्ता, खड्डी,भरतपुर और चुरहट में ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में तैयारी बैठक आयोजित हुई। चुरहट विधानसभा अंतर्गत रामपुर नैकिन तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार,जनमानस को हो रहअसुविधाओं,निराश्रित विकलांग,वृद्धा पेंशन,आवास योजना में हो रही धांधली,राशन कार्ड न बनने,समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का वितरण न होने,आवास की किस्त समय पर जारी न होने,बीपीएल सूची से नाम काटे जाने और नए नाम नही जोड़े जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन द्वारा 21 सितंबर को रामपुर नैकिन तहसील का घेराव किया जाएगा उसी के सम्बंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा बैठक कर रामपुर नैकिन तहसील के घेराव को सफल बनाने के लिए पोस्ता,खड्डी,भरतपुर और चुरहट में रणनीति पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई की एवं अपील करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कार्यक्रम में सहभागी बने और अपने हक की आवाज बुलंद करने पहुंचे।

News TOP Footer