अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा जिला सीधी ने किया विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन

0 152
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा जिला सीधी द्वारा विश्वकर्मा पूजन समारोह का आयोजन सीधी शहर के एक पैलेस में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका सीधी के अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती मेनका प्रभात सिंह मौजूद रहे कार्यक्रम के आयोजक अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा जिला सीधी के जिला अध्यक्ष श्रवण विश्वकर्मा बबलू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम में भगवान श्री विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने इंद्रदेव को बज्र प्रदान किया था विश्वकर्मा पूजन समारोह की मुख्य अतिथि नगरपालिका सीधी की अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लोग समाज के पिछड़ेपन को दूर करें शिक्षित और साक्षर बनकर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें जिस तरह से भगवान विश्वकर्मा ने पूरे विश्व की संरचना की उसी तरह आप लोग उनका अनुसरण करते हुए देश के विकास में अपना योगदान करें कार्यक्रम के बाद अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा जिला सीधी के अध्यक्ष श्रवण विश्वकर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि हम सब भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं और हम सब उनके बताए हुए राह पर चलकर समाज का जिले का और देश का विकास करेंगे और हम समाज को शिक्षित और साक्षर बनने का आह्वान करते हैं।

News TOP Footer