बैंको की तिजोरी काटकर जिले में चोरी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह आया सीधी पुलिस की गिरफ्त में

0 294
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में विगत 2 महीने से मड़वास चौकी और बहरी थाना अंतर्गत ग्राम कुबरी में 2 बैंकों में पड़ी डकैती से सनसनी फैल गई थी पुलिस की समझ में नहीं आ रहा था सीधी जैसे जिले में इतने गंभीर किस्म के अपराध कैसे होने लगे अपराधी कहां से आ गए सीधी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव इस पर गंभीरता से एक्शन प्लान बनाते हुए सीधी जिले की पुलिस को बैंकों की लूट की घटना का खुलासा करने के लिए निर्देशित किया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव और जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू लता पटले से मिले मार्गदर्शन की बदौलत सीधी पुलिस ने 21 अगस्त को कुबरी और उसके पूर्व मड़वास में हुई बैंक डकैती आरोपियों का सुराग लगाना शुरू कर दिया इस दौरान पुलिस ने उक्त घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था और अलग-अलग टीमें रवाना करके अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई इस दौरान विवेचना में पाया गया कि माह फरवरी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा मड़वास में पूरी बैंक डकैती की घटना और मध्यप्रदेश के बैतूल में भी इसी प्रकार की घटना करके आरोपी फरार थे उक्त घटना में बैतूल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था उक्त आरोपी से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि सीधी जिले के दोनों बैंकों में चोरी करने वाले आरोपी एक ही हैं और वह अंतर राज्य गैंग से ताल्लुक रखते हैं घटना का सुराग मिलते ही पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गई जो नागपुर महाराष्ट्र में छुपे उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधी ले आई 7 सितंबर को जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता बुलाकर पत्रकारों के सामने पकड़े गए अंतरराज्यीय गिरोह के बैंक डकैतों को दिखाते हुए मीडिया के सामने दोनों ही बैंक डकैती का खुलासा किया और बताया कि आरोपियों से लूट में प्रयोग की गई महिंद्रा पिकअप वाहन ऑक्सीजन गैस सिलेंडर गैस कटर जप्त किया गया है आगे उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है पत्रकार वार्ता के बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए सवालों का जवाब दिया और पूरे मामले का खुलासा किया।

News TOP Footer