रामपुर नैकिन नगर पंचायत के भाजपा के पार्षदों में बगावत समितियों से दे दिया इस्तीफा

0 140
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : रामपुर नैकिन नगर पंचायत के समितियों के गठन के पश्चात ही असंतोष उठने चालू हो गया जिसके चलते रामपुर नैकिन नगर परिषद के दो भाजपा पार्षदों मीरा गुप्ता और नरेंद्र सिंह ने अपनी अपनी समितियों से इस्तीफा दे दिया है सीधी जिले के रामपुर नैकिन नगर पंचायत के निर्वाचन के संपन्न होने के बाद भाजपा के पार्षदों में बगावत शुरू हो गई है अभी नगर पंचायत रामपुर नैकिन के गठन के चंद दिन ही हुए होंगे जिसके बाद गठित की गई प्रेसिडेंट इन काउंसिल से असंतुष्ट होकर दो पार्षदों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया इस्तीफा देने वाले दोनों ही पार्षद भाजपाई है जिनमें से वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद मीरा गुप्ता और वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद नरेंद्र सिंह का नाम शामिल है दोनों पार्षदों ने अपना इस्तीफा मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम से सौंपा है भाजपा के दो पार्षदों के इस्तीफा देने के बाद नगर पंचायत रामपुर नैकिन में बीजेपी के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है वहीं कांग्रेस अब स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और वह आने वाले समय में इसका लाभ उठाने की कोशिश में है।

News TOP Footer