राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क 39 भ्रष्टाचार का चारागाह पूर्व से बनी हुई खराब सड़क पर ही पैच लगा लगा कर उसके ऊपर किया जा रहा डामरी करण

0 93
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी से सिंगरौली तक बनने वाली nh39 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क भ्रष्टाचार का चारागाह बन गई है विगत 18 वर्षों में केंद्र सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए ना जाने कितने करोड़ रुपए दिए लेकिन रुपए तो सब खर्च हो गए पर सड़क 18 वर्ष बाद भी नहीं बन पाई ऐसा भी नहीं है कि जिले के जनप्रतिनिधि इस सड़क को बनवाने के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं उन्होंने अनेकों प्रयास किए हैं बावजूद इसके सड़क जस की तस हालात में पड़ी हुई है जब भी इस सड़क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा राशि भेजी जाती है काम शुरू होने के बाद राशि खत्म हो जाती है लेकिन सड़क अपनी बदहाली के आंसू बहाते रह जाती हैं। एक बार फिर से जिले के जनप्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के सहयोग से नए सिरे से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है लेकिन सड़क का निर्माण कार्य जिस तरह से चल रहा है उसे देख कर यही लगता है इस बार बनने वाली सड़क के भी वही हाल होंगे जो अब तक होते आए हैं। सीधी से कुबरी तक बनने वाली एनएच 39 सड़क का निर्माण संबंधित एजेंसी द्वारा लीपापोती करके किया जा रहा है पूर्व से बनी हुई खराब सड़क पर ही पैच लगा लगा कर उसके ऊपर डामरीकरण किया जा रहा है अगर इसकी शासन प्रशासन उच्च स्तरीय जांच कराए तो वनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता का खुलासा हो जाएगा कि अब बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता और कार्यक्षमता कितने समय की है निर्माण कार्य के दौरान ही कैमरे से सड़क के वीडियो कवर किए गए जिनमें साफ दिखाई दे रहा है कि पुरानी बनी हुई सड़क पर पैच वर्क करके उसी के ऊपर डामर चढ़ाने का काम किया जा रहा है उसमें भी कई जगह डामर उखाड़ गए जिनमे फिर पैच लगाने की कोशिश की जा रही है। सीधी से सिंगरौली की तरफ बनाई जा रही राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क 39 के निर्माण कार्य पर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि सीधी सिंगरौली की सड़क भ्रष्टाचार का चारागाह बन गई है। नए टेंडर के बाद यदि इसी तरह का निर्माण कार्य किया जाएगा तो शायद यह सड़क सिर्फ कागजों पर दिखावे के लिए ही बन रही है इसकी गुणवत्ता और टिकाऊ पर बिल्कुल भी नहीं रहेगा शासन प्रशासन को चाहिए कि सीधी से सिंगरौली की तरफ बन रही राष्ट्रीय मार्ग की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखी जाए और घटिया निर्माण करने वाली एजेंसी पर कार्यवाही भी की जाए।

News TOP Footer