क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने बेरोज़गारी महंगाई भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील कार्यालय बहरी का किया गया घेराव

0 97
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश में सबसे कम वर्षा सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र में हुई है इस अल्प वर्षा के कारण क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने अघोषित बिजली कटौती को रोकने बढ़ती बेरोज़गारी दुखी किसान आसमान छूती महंगाई व बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में 24 अगस्त को मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय बहरी का घेराव किया गया घेराव के दौरान बहरी तहसील के अनेक गांव से आए हुए कई सैकड़ा जनता की समस्याओं को उठाते हुए कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने मध्य प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि आज प्रदेश और जिले का बेरोजगार रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है महंगाई आसमान चल गई है जिले में सूखा पड़ा है लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई है बहरी तहसील कार्यालय के घेराव के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ नहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल से उनके घेराव के उद्देश्यों की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि पूरे विंध्य क्षेत्र में सूखे की मार पड़ी हुई है लेकिन सरकार ने अब तक किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाया है आगे उन्होंने कहा कि जिले में बेरोजगारी चरम सीमा पर है बिजली की कटौती किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के गले की फांस बन चुकी है महंगाई से गरीब जनता का जीना दूभर हो गया है। बहरी तहसील के घेराव के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस सरकार के समय में गरीब जनता का जीना मुहाल हो गया है लेकिन यह सत्ता के अहंकार में डूबे हुए हैं। बहरी तहसील में कई घंटों के घेराव के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम को समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।

News TOP Footer