सरकार गरीबों के हित में लगातार कदम उठा रही है कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने

0 165
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 7 जुलाई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा नगरीय निकाय चुनाव में खड़े सीधी के उम्मीदवारों का प्रचार करने सीधी पहुंचे सीधी शहर के पूजा पार्क में आयोजित आमसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीडी शर्मा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इस जिले में विकास की धारा प्रवाहित की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि इस जिले की विकास की एक-एक ईंट सीएम शिवराज सिंह के द्वारा रखी गई है आगे कार्यक्रम में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि पार्टी में औरों से या मुझसे कोई गलती हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि इस जिले में सीएम शिवराज सिंह ने बहुत सी सौगातें दी है आने वाले चुनाव में के बाद भी इस जिले को बहुत ही सौगाते मिलेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के हित में लगातार कदम उठा रही है उन्होंने कहा कि आवास योजना अनाज योजना कन्या विवाह योजना गरीबों को पट्टे उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल तो कमलनाथ भी आतंकवादियों जैसा करने लगे हैं इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ अधिकारी कर्मचारियों को धमकाते हैं जो उन्हें महंगा पड़ेगा उद्बोधन के अंत में सीएम शिवराज ने सीधी नगर पालिका क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे अपने सभी पार्षदों को जनता से विजई बनाने की अपील की कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री मीना सिंह विधायक कुंवर सिंह टेकाम सत्येंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गणमान्य नागरिक पत्रकार मौजूद थे।

News TOP Footer