वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस पार्टी की सबसे युवा उम्मीदवार शिवांगी सिंह को मिल रहा है मतदाताओं का आशीर्वाद और समर्थन

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के नगरीय निकाय चुनाव में रोचकता दिनों दिन बढ़ती जा रही है सीधी नगर पालिका में पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए 13 जुलाई को मतदान किया जाना है जिसके लिए चुनाव में खड़े बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं और वे मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे उनका समर्थन मांग रहे हैं सीधी शहर के वार्ड क्रमांक 11 में चुनाव काफी रोचक हो गया है यहां पर कांग्रेस पार्टी की सबसे युवा उम्मीदवार शिवांगी सिंह का मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार से है युवा उम्मीदवार शिवांगी सिंह कांग्रेसी उम्मीदवार बनाए जाने से काफी उत्साहित है और वह पूरी ऊर्जा के साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे समर्थन मांग रही है इस दौरान मतदाताओं को बार्ड और नगर के विकास के लिए अपनी योजनाओं को भी उनसे साझा करती हैं उनके वार्ड में प्रचार के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे उनके चुनावी मुद्दों को लेकर कई सवाल किए जिनके जवाब उन्होंने बेबाकी से देते हुए कहा कि वह युवा उम्मीदवार है इसलिए उन्होंने वार्ड के विकास के लिए बहुत कुछ सोच रखा है शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाना चाहती हैं एक युवा सोच के तहत शहर में विकास की नई नीव रखना चाहती है आगे उन्होंने कहा कि उन्हें हर आयु वर्ग के मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है जिससे वह काफी उत्साहित है।
