505 शीशी नशीली कफ सिरप और अल्टो कार के साथ एक आरोपी आया कमर्जी पुलिस की गिरफ्त में

0 250
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले एसडीओपी चुरहट विवेक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है बताया गया की थाना कमर्जी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आकाश द्विवेदी उर्फ शुभम द्विवेदी पिता सत्येंद्र द्विवेदी निवासी हिनौती थाना कमर्जी मऊगंज तरफ से बिना नंबर सफेद रंग की ऑल्टो कार में अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेचने ग्राम कमर्जी तरफ आ रहा है उक्त सूचना की तस्दीक की गई तो उक्त आरोपी ग्राम पटपरा बाजार के पास बिना नंबर की अल्टो कार के मिला जिससे पूछताछ कर तलाशी लेने पर 505 शीशी नशीली कफ सिरप मय अल्टो कार के कुल कीमती 632550 की बरामद हुई आरोपी द्वारा बताया गया कि विभूति नारायण सोनी निवासी हिनौती थाना कमर्जी का जो रीवा में रहता है यह अल्टो कार व नशीली कफ सिरप ले जाने के लिए दिया है जिससे आरोपी आकाश द्विवेदी उर्फ शुभम द्विवेदी को गिरफ्तार कर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेजा गया है तथा एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप-निरीक्षक विशाल शर्मा सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह प्रधान आरक्षक लल्लू विश्वकर्मा आरक्षक प्रसन्न मिश्रा, विपिन त्रिपाठी का अहम योगदान रहा।

News TOP Footer