केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0 161
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ की जा रही अभद्रता के सम्बंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम का ज्ञापन कलेक्टर सीधी के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह एडवोकेट विनोद वर्मा नवीन सिंह दया शंकर पांडे आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह अखंड प्रताप सिंह आकाश राज पाण्डेय,कामता मिश्रा के साथ में सौंपा गया जिसमे कहा गया की नेशनल हेराल्ड केस के बंद प्रकरण को विद्वेषपूर्ण तरीके से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा वर्तमान मोदी सरकार ने गांधी परिवार को बदनाम करने के नियत से ओपन किया है जिसमे कुछ है ही नहीं इसके बावजूद भी वर्तमान सत्ता राहुल गांधी को तब परेशान कर रही है भारत सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है दिल्ली पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता कर रही है भारत के लोकतंत्र में पहली बार कोई सत्ता इतनी निरंकुश हुई है की शांतिपूर्ण धरना आंदोलन इत्यादि को भी सहन नहीं कर पा रही है। कलेक्टर को ज्ञापन सौपने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने मिडिया को ज्ञापन की जानकारी दी।

News TOP Footer